शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका देने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका की पहचान महुअवा गांव निवासी सुजीत शाह की पत्नी अंतिमा कुमारी 20 वर्षीय के रूप में की गई है।