दिनारा: दिनारा के भानस थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय मूकबधिर किशोर लापता, प्राथमिकी दर्ज
Dinara, Rohtas | May 1, 2026 भानस थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट धाम जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र निवासी राजा साह के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस खोज बिन कर रही है।