फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र कोटला में विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकने से संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया आरोप
थाना नारखी क्षेत्र कोटला निवासी 26 वर्षीय पिंकी उर्फ मिथलेश पत्नी सोनू कुशवाह की फांसी के फंदे पर लटकने से बीती देर रात मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक महिला के चाचा ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और ससुराली सही से नहीं रखते थे, उन्होंने फांसी लगा दी।