मखदुमपुर: सागरपुर गांव में वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में मंगलवार को एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 76 वर्षीय केवल मोची, पिता बढ़न मोची के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार केवल मोची मंगलवार सुबह घर से टहलने निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष ने मंगलवार के दिन 5 बजे दी।