लक्ष्मीपुर: हथियावर गांव में रंगदारी न देने पर व्यवसायी पर हुआ जानलेवा हमला, 6 नामजद आरोपी
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हथियावर गांव में रंगदारी न देने पर एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया गया। भूमिमड़हर गांव निवासी पीड़ित गुड्डू यादव ने बुधवार को 8 बजे बताया कि वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी हथियावर गांव के पास पूर्व से घात लगाकर बैठे रामजी यादव व अन्य ने लोहे के रॉड व धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।