फतुहा: छपाक वाटर के पास एक अचेतावस्था में मिले अज्ञात युवक की हुई मौत नहीं हुई पहचान।
Fatwah, Patna | Jul 4, 2026 छपाक वॉटर पार्क के पास एक अचेतावस्था में मिले अज्ञात युवक की फतुहा सीएचसी में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत्यु घोषित कर दिया है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मौत का कारण भी नहीं पता चल पाया है। फतुहा थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमो से पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।