गुना नगर: स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी ने मांगा 3 माह का बकाया वेतन तो मिली नौकरी से हटाने की धमकी, कलेक्टर को ज्ञापन दिया
गुना जिले में स्वास्थ्य विभाग के बमोरी आरोन राघोगढ़ ब्लॉक में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी ने 16 जून को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। कहा, 3 माह से वेतन नही मिला है। कृष्ण सिक्योरिटी कंपनी के डायरेक्टर के के पांडया, ठेकेदार मनीष रघुवंशी पर सैलरी मांगने पर नौकरी से हटाने की धमकी देने के आरोप लगाए है। कलेक्टर को ज्ञापन देकर वेतन दिलाने और कार्यवाही की मांग की।