अररिया: तरवी में 8 दिन से लापता युवती का शव धान के खेत में मिला, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Jul 26, 2026 अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत बरकुंमहा पंचायत के तरबी गांव में आठ दिन से लापता एक युवती का शव गांव के ही धान के खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पलासी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए।