इचाक: इचाक में खनन विभाग की कार्रवाई, 2 जेसीबी और 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
खनन विभाग की कारवाई,02 जे.सी.बी एवं 09 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया आज दिनांक 16.06.2025 को इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा टेप्सा में पूर्व से बंद पड़ी खदान से संबंधित प्राप्त शिकायत के आलोक में खान निरीक्षक अजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में, जिला पुलिस बल एवं ईचाक थाना पुलिस बल के अवर निरीक्षक मंगल देव उराँव के साथ संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया।