इचाक: बक्सीडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत लुंदरू गांव के टोला बक्शीडीह में शनिवार को एक विवाहिता महिला संगीता कुमारी पति शंकर कुशवाहा का संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। महिला के मायके बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत विजैया है। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।