हनुमानगढ़: सदर पुलिस ने नाकाबंदी में 8.021 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, स्कूटी सवार युवक को किया गिरफ्तार
जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8.021 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की।