मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में चार फीट ऊंचाई पर लटक रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, ग्रामीणों की जान जोखिम में दो-तीन महीने से बनी ह
मोहम्मदगंज प्रखंड के रिविवारी बाजार से कोयल नदी जाने वाले मार्ग पर मुख्य सड़क से लगभग 200 मीटर अंदर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन जमीन से महज चार फीट की ऊंचाई पर पिछले दो-तीन महीनों से लटक रही है। यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।