गुना नगर: आरोंन बाजार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
गुना में 4 अप्रैल शाम 7:30 बजे बाजार में बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय आशीष कुशवाह की रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल है। उसे भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।