महसी: रामपुर धोबियाहार स्कूल परिसर में मिला अधेड़ का शव, जानवर के हमले की आशंका, पुलिस जांच एवं कार्रवाई में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव के बाहर किसान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बदलू पाल के रूप में हुई, जो पिछले 15 दिनों से लापता था और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। शव का एक पैर जानवर द्वारा नोचा हुआ मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है।