चायल: भरवारी पालिकाध्यक्ष ने जनसुनवाई में चक चमरू पूर में सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने सोमवार को चक चमरूपुर स्थित कैंप कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों से उन्होंने आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली।इस दौरान लोगों ने पेयजल, सफाई, सड़क और अन्य जनसमस्याओं को पालिकाध्यक्ष के समक्ष रखा।