मंझनपुर: अमहा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फ़ोट से 8 लोग झुलसे व 7 लोगों की हुई मौत, चार की हुई शिनाख्त
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अमहा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। जबकि सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं मंझनपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने चार लोगों की शिनाख्त की है। जबकि 3 लोगों की शिनाख्त कराने में पुलिस जुटी हुई है।