लौहपुरुष की जयंती पर लौह जैसी जागरूकता — पुलिस ने बच्चों को बनाया साइबर सतर्क शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे लाला लाजपत राय स्कूल में बिलासपुर पुलिस ने सरदार पटेल जयंती पर जागरूकता कैंप आयोजित किया। बच्चों को साइबर सुरक्षा, एकता और सहानुभूति का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय बताए और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की विस्तार से दी जानकारी