चांदपुर: चांदपुर में चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
बिजनौर में बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे चांदपुर में चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर हवन कर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्व युवा जिला अध्यक्ष हनी तोमर और डॉक्टर खूब सिंह रहे