शाहपुर: बरेठा घोड़ाडोंगरी मार्ग पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Shahpur, Betul | Apr 24, 2024 बरेठा घोड़ाडोंगरी मार्ग पर बुधवार दोपहर 2बजे कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को शाहपुर की 108 एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।एम्बुलेंस के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार बरेठा घोड़ाडोंगरी मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार शाहपुर के चिमडी गांव के निवासी राजेश काकोडिया घायल हो गया।