शाहपुर: केली गांव में व्यक्ति ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Shahpur, Betul | Apr 24, 2024 केली गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। शाहपुर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार केली गांव में श्रीराम निवासी केली ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।