शाहपुर: बरेठा घोड़ाडोंगरी मार्ग पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 5साल की बालिका सहित 3 लोग हुई घायल
Shahpur, Betul | Apr 24, 2024 बरेठा घोड़ाडोंगरी मार्ग पर मंगलवार रात 8 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 5साल की बालिका सहित 3लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बरेठा घोड़ाडोंगरी मार्ग पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 5 साल की बालिका विशाखा, प्रेमलाल काजले और रतनी बाई निवासी सुखतवा घायल हो गए।