ईरान पर हुए हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित शहीद-ए-सालिस मस्जिद में शिया समाज के लोग एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।