गाज़ीपुर: बरसात में बिजली बनी जानलेवा, गाजीपुर डीएम का अलर्ट- जर्जर पोल दिखते ही करें कॉल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बरसात के मौसम में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गाजीपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर लोगों से जर्जर बिजली के पोल और लटकते तारों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।