चूरू: एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र पर हमला, सांसद राहुल कस्वां ने लगाया आरोप- जाति-धर्म के आधार पर काटे जा रहे हैं वोट
Churu, Churu | Jan 24, 2026 चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को जनसुनवाई के दौरान एसआईआर को लेकर सांसद राहुल कस्वां ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला। एसआईआर को लेकर सवाल के जवाब में एमपी कस्वां ने आरोप लगाया कि बीएलए और बीएलओ को पहले से भरे हुए फार्म-7 भेजे गए, जो अपने आप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की खुली अवहेलना है।