जमुई: डहुआ गांव स्थित खेत में काम करते समय 440 वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा, किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 डहुआ गांव स्थित खेत में काम करने के दौरान किसान सियाराम सिंह के ऊपर करंट प्रवाहित होती 440 वोल्ट बिजली तार टुटुकर गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही सियाराम सिंह की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक किसान के शव को शनिवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।