बांका: रजौन सीएचसी की एएनएम रंजना कुमारी हुई सेवानिवृत्त, दी गई विदाई
Banka, Banka | Jun 30, 2026 रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम रंजना कुमारी मंगलवार की दोपहर 2 बजे सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर अस्पताल परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की।