भोरे: ससुराल में फंदे से लटका मिला महिला का शव, कमरे में बिलखते मिले बच्चे, ढाई साल से विदेश में है पति
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला लक्ष्मीपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका बुशरा खातून (30 वर्ष) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है, वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।