बिशुनपुरा: शादी की पहली वर्षगांठ पर दंपति ने वृद्धाश्रम में खुशियाँ बांटीं
विशुनपुरा निवासी चिकित्सा सहायक लव कुमार एवं उनकी पत्नी ऋचा गुप्ता ने सोमवार को अपनी शादी की पहली वर्षगांठ को खास अंदाज में मनाते हुए समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। दंपती ने श्री बंशीधर नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल, मिठाई, राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया और उनके साथ समय बिता कर आशीर्वाद लिया।