बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चला अभियान धोखाधड़ी मामले समेत 11 गिरफ्तार ₹12000 वसूला गया जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही शराब सेवन के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी अन्य मामलों में की गई है।