शाहजहांपुर: मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, भाई घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे 25 वर्षीय श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से करनपुर पडरी का निवासी था और बचपन से ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने श्याम सुंदर को गोली मार