शाहपुर: कौशल्या देवी की अंतिम यात्रा बनी मिसाल, 50 ड्रोन, सैकड़ों गाड़ियां और 15 बैंड बाजों के साथ उमड़ा जनसैलाब
रिश्ते तो दुनिया में बहुत देखे जाते हैं, लेकिन दादी के प्रति पोतों का ऐसा अनूठा प्रेम शायद ही पहले कभी देखा गया हो। शाहपुर प्रखंड के दिलमनपुर गांव की रहने वाले स्वर्गीय डॉक्टर जनार्दन पांडे की पत्नी कौशल्या देवी की अंतिम यात्रा शुक्रवार को किसी उत्सव जैसी नजर आई। गमगीन माहौल के बीच भी परिजनों ने अपनी दादी को ऐसी भव्य विदाई दी, जो पूरे इलाके में चर्चा