तुलसीपुर: थाना जरवा क्षेत्र अंतर्गत धोबहा नाला के पास हुई दुर्घटना में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल
रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे थाना जरवा क्षेत्र अंतर्गत धोबहा नाला के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई करौंदा पुरवा थाना ललिया निवासी मौलाना निजामुद्दीन अपनी पुत्री को लेकर बालापुर स्थित मदरसे में छोड़ने जा रहे थे तभी ई रिक्शा से टक्कर हो गई और पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें निजी अस्पताल तुलसीपुर भिजवाया गया।