देहरादून: कोलागढ रोड,स्थित भारतीय मुद्रा एवं जल संरक्षण संस्थान, सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, विधायक खजान दास ने की शिरकत
देहरादून स्थित भारतीय मुद्रा एवं जल संरक्षण संस्थान, सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीजेपी विधायक खजान दास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में भारतीय मुद्रा एवं जल संरक्षण संस्थान का 46वा वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उत्करष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।