देहरादून: BJP विधायक विनोद चमोली ने MLA हॉस्टल देहरादून में अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने "जल संस्थान" और "ADB" के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होने "जल संस्थान" और "ADB" की ओर से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विधायक विनोद चमोली ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए हैं।