देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने लालपुल, देहरादून से एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाईल किया बरामद
पटेलगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर फिरोज, पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी, माजरा,थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून उम्र- 22 वर्ष है को चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है। 1-06-2024 को वादिनी रश्मि, निवासी,लोहियानगर ने ब्रहमपुरी स्थित दुकान में रखे मोबाईल को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।