मंझनपुर: चक सहाबुद्दीनपुर के फरार वारंटी को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया, करारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना करारी पुलिस टीम ने दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को शुक्रवार को लगभग 11 बजे गिरफ्तार कर लिया है। जिसका चालान न्यायालय भेज दिया गया है।