जबलपुर: रांझी: शिवशक्ति दवाखाना के पास सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े गोली मारी, सीसीटीवी में कैद
संस्कारधानी के रांझी थाना अंतर्गत संजय नगर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेखौफ बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर को अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, बड़ा पत्थर निवासी क्लेरिंस अपनी बाइक (MP 20 NW 1145) से सुबह करीब 8 बजे रांझी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने उनके करीब आकर सीधे सिर पर गोली दाग दी। वारदात को अं