सनावद: सनावद मे तेज हवा आंधी में अनेक पेड़ हुए धाराशाई
चने के आकार के गिरे ओले,20 मिनट की हवा आंधी से हर तरफ हलाकान
सनावद नगर में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे चली तेज हवा आंधी ने हर तरफ हलाकाना मचा दी। नगर में अनेक जगह पेड़ धराशाही हो गए। बारिश के साथ चने की आकृति के ओले भी गिरे। नगर में 15 से 20 मिनट हर जगह हवा आंधी बारिश का वेग देखा गया। हवा आंधी से नगर की कॉलोनी में कई जगह पर पेड़ गिरने की सूचना है। सिंचाई विभाग कॉलोनी एवं होलकर कॉलोनी में बरसो पुराना पेड़ गिर गया।