चंदनकियारी: जनता हाई स्कूल की जमीन पर भू-माफियाओं की नज़र, 5 पंचायतों के ग्रामीण हुए एकजुट
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत पुंडरू स्थित 'जनता हाई स्कूल' की सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं और दलालों की नजर पड़ चुकी है। आज रविवार समय लगभग साढ़े 10 बजे बताया गया कि आस-पास की 5 पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर चर्चा किया और बोकारो उपायुक्त (DC) से करवाई की मांग की हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यह स्कूल क्षेत्र के गरीब बच्चों के भविष्य का केंद्र है।