शहपुरा: भरद्वारा के विश्राम घाट में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर एक युवक की हुई मौत , दो लोग हुए घायल
भरद्वारा के विश्राम घाट में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है । मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन युवक बरखेड़ा गांव से जैतपुरी गांव जा रहे थे उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए शहपुरा पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:00 मामला दर्ज किया ।