चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को दोपहर 12 बजे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 536 बच्चों को परीक्षा देना था। मगर 484 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए। 52 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त रही। परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो केंद्र