मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एसएसपी ने कर्मचारियों और अधिकारियों को संविधान दिवस पर प्रस्तावना का पाठ कराया
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एसएसपी सोमेन बर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों को संविधान दिवस पर प्रस्तावना का पाठ कराया। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। संबोधित करते हुए बताया कि आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को भारत आजाद के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ। उसके बाद उसे अपनाया गया।