मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में बिजली का बिल और कर्ज माफ करने को लेकर भाकपा ने किया धरना प्रदर्शन
भाकपा माले ने कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल और कर्ज माफ करने की मांग किया। साथ ही आदिवासियों को जो जहां बस गए हैं उन्हें वहाँ से उजाड़ने का कार्य न करने पर भी अपने विचार प्रकट किया और जिला प्रशासन से मांग किया।