मिर्ज़ापुर: घंटाघर बूथ का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बीएलओ को अधिक से अधिक एसआईआर फॉर्म जमा करवाने का दिया निर्देश
घंटाघर बूथ का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बुधवार को निरीक्षण किया। मौजूद बीएलओ को एसआईआर फॉर्म अधिक से अधिक जमा करवाने के लिए मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर जमा कराने का निर्देश दिया। बीएलओ ने बताया कि वह मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म जमा कर रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद मतदाताओं से भी जिलाधिकारी ने बात किया।