फतुहा: फतुहा नगर परिषद की ओर से वार्ड 2 के गढोचक देवी स्थान परिसर में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन।
Fatwah, Patna | Jun 16, 2026 फतुहा नगर परिषद के द्वारा वार्ड संख्या 2 में गढोचक देवी स्थान परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने किया है। शिविर मे कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जो विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। सबसे अधिक आवेदन आवास योजना को लेकर आया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सभी आवेदन को संबंधित विभाग को भेजा गई है।