पिपरा: पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर NH139 कौवाखोह स्थित हरिहरनाथ टोल प्लाजा पर एंटी क्राइम वाहन सघन जांच जारी
Pipra, Palamu | Jun 7, 2026 पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह एनएच139स्थित हरिहरनाथ टोल प्लाजा पर एंटी क्राइम एवं स्पेशल ट्रैफिक चेकिंग अभियान को कड़ाई से लागू किया जा रहा है।हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने रविवार सुबह10,बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण,सड़क सुरक्षा वकानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना जारी रहेगा।