शुजालपुर नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत बुधवार को जेएनएस कॉलेज मैदान पर आनंद उत्सव और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। यह आयोजन सिद्धि विनायक वेस्ट मैनेजमेंट के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आनंद उत्सव के दौरान नींबू रेस, बोरा रेस, रस्साकशी और पैदल दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।