मऊरानीपुर: सकरार थाना क्षेत्र में रील के लिए युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम घुराट में एक युवक द्वारा हथियार का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक रील बनाने के दौरान खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।