भरगामा: जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बीडीओ ने समय सीमा में पूरा करने का दिया निर्देश
जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को लेकर भरगामा प्रखंड प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने शनिवार को विभिन्न पंचायत का औचक निरीक्षण कर जनगणना कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।