बीना: ग्राम भानगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | May 12, 2026 फरियादी पप्पू जैन निवासी भानगढ़ का सुबह पुरानी रंजीस के चलते जिनेंद्र जैन से विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने जिनेंद्र जैन एवं उसके पुत्र पर मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की पप्पू जैन व अन्य लोगों ने जिनेंद्र जैन एवं उनके परिजनों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में जिनेंद्र जैन एवं उनकी पत्नी समेत पांच घायल हो गए।